ईवीएम वेयर हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण

Share

बहराइच । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में स्थित इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कर ईवीएम की सुरक्षा इत्यादि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सी.सी.टी.वी. कैमरे क्रियाशील पाये गये तथा वेयर हाउस भवन मानक के अनुसार फायर एक्सटिंग्यूशर स्थापित पाये गये।read more:https://pahaltoday.com/13479-rupees-refunded-to-the-account-of-the-victim-of-cyber-fraud/इस अवसर पर भाजपा के प्रशासनिक प्रमुख श्रवण कुमार शुक्ला, सपा जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव, उपाध्यक्ष ज़फर उल्ला खां बन्टी, बसपा प्रभारी अशर्फी लाल गौतम, कांग्रेस पार्टी के महासचिव हमज़ा शफीक, सदस्य जिला कार्यकारिणी विजय कुमार सेन, अधि.अभि. जल निगम सूरज वर्मा, अवर अभि. संदीप कुमार जायसवाल तथा निर्वाचन कार्यालय से प्रधान सहायक शैलेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *