बहराइच। थाना दरगाह क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सलमान के रूप में हुई है, जो रामगांव थाना क्षेत्र के हमीनपुर गांव का निवासी है।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बीते 18 तारीख को एक बाइक चोरी की थी।read more:https://pahaltoday.com/the-film-bolo-radhe-radhe-has-the-power-to-shake-our-soul-along-with-entertainment-ravi-bhatia/मामले की जांच के दौरान पुलिस ने चैतूपुरवा पहाड़ा फक्कड़ के पास से सलमान को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली।जांच में सामने आया है कि आरोपी सलमान पर विभिन्न थानों में करीब दर्जन भर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति का अंदाजा लगाया जा सकता है।पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।