नोटिस के 3 दिन बाद भी नहीं थमा संचालन, कोचिंग संचालकों पर प्रशासनिक आदेश बेअसर

Share

गोरखपुर| विकास खंड गगहा क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी नोटिस के बावजूद बिना मान्यता संचालित हो रही कक्षाओं पर कोई असर नहीं दिख रहा है। नोटिस जारी होने के तीन दिन बाद भी संबंधित कोचिंग/विद्यालय संचालक नियमित समय पर कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई जारी रखे हुए हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती पर सवाल उठने लगे हैं।read more:https://worldtrustednews.in/india-will-definitely-become-a-world-leader-no-one-should-have-any-doubt-about-it-bhagwat/गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2026 को निरीक्षण के दौरान हाटा बाजार एक्सेस क्लासेज स्थित एक शिक्षण संस्थान में बिना मान्यता कक्षाएं संचालित पाई गई थीं। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से कक्षाएं बंद करने का निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया था और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।हालांकि, स्थानीय सूत्रों के अनुसार नोटिस के बावजूद संस्थान में रोजाना पूर्व निर्धारित समय पर छात्रों की उपस्थिति देखी जा रही है और शिक्षण कार्य जारी है। इससे साफ संकेत मिल रहा है कि संचालक प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या प्रशासन अब सख्त कार्रवाई करेगा या फिर यह आदेश भी कागजों तक ही सीमित रह जाएगा। अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है, क्योंकि बिना मान्यता चल रही कक्षाएं बच्चों के भविष्य को प्रभावित कर सकती हैं। अब देखना यह होगा कि खंड शिक्षा अधिकारी और जिला प्रशासन इस अवहेलना पर क्या कदम उठाते हैं*?  यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मामला क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की गंभीरता पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर सकता है। इसी क्रम में *सीकास्ट ट्यूटोरियल* में भी सुबह 9 से 12 बजे तक कक्षाएं चलने की सूचना मिली थी, जिससे यह संस्थान भी जांच के दायरे में आ गया है। वहीं, इस पूरे मामले में बीईओ प्रदीप शर्मा की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक सख्ती के अभाव में कोचिंग संचालकों के हौसले बुलंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *