रेहड़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन सामाजिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार भोले के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के गांव जाब्तानगर में प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों से संवाद करते हुए भाकियू सामाजिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार भोले ने कहा कि बढ़ता तापमान, सूखते जलस्रोत और घटती हरियाली हमें यह सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि यदि आज हमने प्रकृति को नहीं बचाया तो आने वाली पीढियां का भविष्य संकट में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढियां की सांसों को सुरक्षित करने के लिए सभी ग्रामीण एक पौधा अवश्य लगाएं और वृक्ष बनने तक बच्चों की तरह उसकी परवरिश करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार भोले ने गांव में स्थित मढ़ी वाले प्राचीन मंदिर परिसर में पीपल और बरगद के पांच पौधे रोपित कर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की।read more:https://pahaltoday.com/city-international-school-inaugurated-in-devan/ इसके पश्चात भाकियू सामाजिक के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गांव जाब्तानगर निवासी संगठन कार्यकर्ता व पर्यावरण प्रेमी महेंद्र सिंह चौहान की 15 बीघा भूमि में आम, लीची, अमरूद आदि के 500 फलदार पौधे रोपित किए। इस दौरान भाकियू सामाजिक के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय सिंह, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निशु उजलान, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अलका सिंह, पूनम रायसन, युवा जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह, जिला प्रभारी ज्ञानचंद प्रजापति, ललित कुमार, धर्मेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, आशु चौधरी, हुकम सिंह आदि मौजूद रहे।