गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गहमर थाना क्षेत्र में 24 दिसंबर 2025 को हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड के तीन और आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि लोक व्यवस्था भंग करने वाले और समाज में भय का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।read more:https://pahaltoday.com/the-consumer-commission-settled-the-matter-by-giving-a-cheque-of-rs-55040/एसपी ने बताया कि 24 दिसंबर 2025 को गहमर पट्टी खेलू राय स्थित तालाब के पास विक्की सिंह, सौरभ सिंह और अंकित सिंह की धारदार हथियारों से नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। व्यापारिक प्रतिष्ठान, स्कूल-कॉलेज और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ था तथा पीड़ित परिवारों ने लगातार जान-माल के खतरे की आशंका जताई थी।उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ओम सिंह को 27 दिसंबर 2025 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। इसके बाद 1 जनवरी 2026 को अरविंद सिंह उर्फ भदाकू और अमन सिंह को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अन्य नामजद आरोपियों को भी नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, जबकि लखन उर्फ विकास सिंह और अमित सिंह ने अलग-अलग तिथियों पर न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पुलिस और पीएसी बल की तैनाती की गई तथा लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की गई।एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता और लोक व्यवस्था पर पड़े व्यापक प्रभाव को देखते हुए 15 जून 2026 को आरोपी लखन उर्फ विकास सिंह के विरुद्ध तथा 29 जून 2026 को अरविंद सिंह उर्फ भदाकू एवं अमन सिंह के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के विरुद्ध कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।