जिलाधिकारी  ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Share
बलरामपुर ।भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस की रख-रखाव व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।read more:https://pahaltoday.com/13479-rupees-refunded-to-the-account-of-the-victim-of-cyber-fraud/इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया तथा कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था एवं निगरानी प्रणाली की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि वेयरहाउस की चौबीस घंटे सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा सुरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखा जाए।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी  / उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *