चार्ज संभालते ही एक्शन में दिखीं नई एसडीएम निधि भारद्वाज

Share

नकुड़ (सहारनपुर)। नव नियुक्त उपजिलाधिकारी (एसडीएम) निधि भारद्वाज ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण करते ही सख्त तेवर दिखाए। परिचय बैठक के बाद उन्होंने तहसील कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने तथा कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दो दिन पूर्व शामली से स्थानांतरित होकर नकुड़ पहुंचीं डिप्टी कलेक्टर निधि भारद्वाज को एसडीएम नकुड़ का दायित्व सौंपा गया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील कार्यालय, आरके कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यालय, पूर्ति विभाग और तहसीलदार कार्यालय सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/ निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने, कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने तथा आमजन के कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन देना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक उनकी जनसुनवाई होगी, जिसमें लोगों की समस्याओं को सुनकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान कराया जाएगा। निरीक्षण के समय तहसीलदार प्रियक सिंह, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सक्सेना, स्टेनो अभय प्रताप सिंह सहित तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। नई एसडीएम के सख्त रुख से तहसील कार्यालय में पूरे दिन अनुशासन और कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *