गायत्री शक्ति पीठ में जिला स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी में बनी विभिन्न कार्यक्रमों की रुपरेखा

Share

छुटमलपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में संचालित विभिन्न अभियानों के प्रभावी संचालन एवं समन्वय के उद्देश्य से छुटमलपुर के बसंत विहार स्थित गायत्री शक्तिपीठ में जिला स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया जिसके तहत श्री प्रज्ञा पुराण कथा का सात दिवसीय आयोजन कल बुधवार से शुरू होगा।                            कार्यक्रम में नजीबाबाद उपजोन के समन्वयक उदय सिंह चैहान ने मिशन की विभिन्न योजनाओं एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने युगऋषि परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के प्रेरणादायी विचारों से सभी को अवगत कराया तथा वैरागी द्वीप में लिए गए मिशन संकल्पों का स्मरण कराते हुए कार्यकर्ताओं से अहंकार से बचकर गुरुदेव के साहित्य एवं विचारों के अनुरूप जीवन जीने का आह्वान किया।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ छुटमलपुर परिसर में परम श्रद्धेया माता भगवती देवी शर्मा स्मृति उपवन का शुभारंभ करते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। ला समन्वयक  मदन पाल सैनी ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा को जन-जन तक पहुँचाने में सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहयोग का आग्रह किया। जिले के भीष्म पितामह के रूप में सुरेश शर्मा  ने गौ संरक्षण आहार अभियान  को सफल बनाने का आह्वान किया। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक  राजीव कामबोज  ने बताया कि शक्तिपीठ पर नियमित रूप से गायत्री यज्ञ आयोजित होता है तथा सभी संस्कार निःशुल्क संपन्न कराए जाते हैं। अपने संबोधन में  उदय सिंह चैहान ने आगामी 26 जुलाई को जोनल गायत्री शक्तिपीठ, नजीबाबाद में आयोजित होने वाले अन्नदाता सम्मान समारोह में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया। साथ ही 2 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले जोनल युवा चेतना सम्मेलन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मास्टर  त्रिपाल सिँह ने गोष्ठी को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं परिजनों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नीरज काम्बोज, प्रमोद रोहिला, अशोक गुप्ता, नरेंद्र कुमार, अमित बंसल, डॉक्टर पीके शर्मा,मनोज शर्मा, श्याम सिंह पुंडीर, अक्षय यादव, मुकेश कुमार आदि सहित  भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *