अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से युवक घायल, पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा

Share

गंगोह। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने पीजीआई चंडीगढ़ में ले जाते समय दम तोड दिया। जानकारी के अनुसार गांव सांगाठेड़ा निवासी तसव्वर अपनी बाइक में पेट्रोल लेने जा रहा था। इसी दौरान ईदगाह के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गयाघ्। घायल तसव्वर को पहले सहारनपुर के मेडिग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया।read more;https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/वहां उपचार के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक तसव्वर अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी ओर चार छोटे बच्चे हैं, जिसमें चार वर्षीय फाइका, तीन वर्षीय फाइक, दो वर्षीय फिजा, दो माह की समा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वही, ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किया की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *