बहराइच ( मिहींपुरवा )l भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा में लगी 19वीं वाहिनी एसएसबी , पुलिस फोर्स सहित गस्ती के दौरान 29 अप्रैल की रात को खुफिया इनपुट के आधार पर एक नेपाली युवक को भारत से नेपाल स्मैक ले जाते वक्त सीमा स्तंभ संख्या 665 पर गिरफ्तार किया। मालूम होगी भारत नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की रोकथाम तस्करी की रोकथाम के लिए एवं सीमा सुरक्षा के 59वीं वाहिनी के कमांडेंट कैलाश रमोला के निर्देशानुसार मुखबिर द्वारा सटीक जानकारी प्राप्त की जिस पर थाना मोतीपुर बलाई गांव चौकी इंचार्ज एवं एसएसबी की टीम द्वारा बलाई गांव कार्य क्षेत्र से एक नेपाली युवक को 18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। घटना रात के 10 बजे लगभग भारतीय सीमा के 635 मीटर नेपाल की ओर जाते देखा जब ग़स्ती दल ने उसके रोकने की चेतावनी दी तो वह भागने का प्रयास किया परंतु जवानों की तत्परता से वह भागने में सफल नहीं हो सका जिसे जवानों ने धर दबोचा पकड़े गए व्यक्ति की पहचान टेक बहादुर नेपाली उम्र 28 वर्ष पुत्र शेर बहादुर नेपाली निवासी बीडीसी महादेव पूरी वार्ड नंबर 4 कोल्हापुर जिला बाकें नेपाल के रूप में हुई है पकड़े गए युवक ने यह स्वीकारा की प्रतिबंधित सामग्री भारत के बलाई गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त की है और उसे स्वयं के लिए ले जा रहा था ।read more:https://pahaltoday.com/the-delegation-of-the-pupae-committee-met-the-district-magistrate-and-submitted-a-memorandum/ परंतु मादक पदार्थ को सीमा के पार ले जाने एवं उसको अपने पास रखने का एनडीपीएस एक्ट में अपराध है इस कारण पकड़े गए युवक को एवं बरामद स्मैक को थाना मोतीपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि अज्ञात स्रोत से भारत में उसने स्मैक खरीदी है ऐसे में पुलिस एवं एसएसबी को यह चुनौती है की बॉर्डर सीमा पर उस अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर सीमा पर हो रही तस्करी को कठोर तरीके से प्रबंधित करें जिससे नशा से बर्बाद हो रहे परिवारों को राहत मिले क्योंकि लगातार सीमा क्षेत्र से तस्करी की घटना हो रही है परंतु पुलिस एवं एसएसबी पैनी नजर रखते हुए तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए हर वक्त प्रयत्नशील है।