नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के मुख्यमंत्री, सैनी समाज ने खुशी में बांटी मिठाई

Share
नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के मुख्यमंत्री, सैनी समाज ने खुशी में बांटी मिठाई
 सुरेश कुमार सैनी एवं मदन सिंह सैनी ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का  किया आभार व्यक्त
पहल टुडे-सतवेन्दर सिंह गुजराल
 नूरपुर। क्षेत्र के ग्राम राजा का ताजपुर  में भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाये जाने पर सैनी समाज के लोगो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनायी। तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
 कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर सैनी समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस खुशी के अवसर पर ताजपुर निवासी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलामंत्री सुरेश सैनी के निवास पर सैनी समाज की बैठक हुई। जिसमें नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाये जाने की खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। तथा सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है जो पिछडों में सैनी समाज से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। बैठक में सैनी सभा के जिला महामंत्री मदन सिंह सैनी, सुरेश सैनी, बब्लू सैनी, प्रेम सिंह सैनी, सन्तराम सैनी, चन्द्रपालसिंह सैनी, शिवचरन सिंह सैनी, भगवानदास सैनी चन्द्रकिरन सैनी, टीकम सिंह सैनी एवं रूपेन्द्र सिंह सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *