बीना, सोनभद्र। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में एनटीपीसी सिंगरौली में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों, अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों के बीच खेल, स्वास्थ्य, फिटनेस और टीम भावना को बढ़ावा देना रहा।समारोह का शुभारंभ सुबह 6ः30 बजे टाउनशिप स्थित अंबेडकर भवन में हुआ। परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक ई. प्रभाकरा राव और वनिता समाज की अध्यक्षा ई. निर्मला राव की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ई. प्रभाकरा राव ने अंग्रेजी तथा महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) सीएच किशोर कुमार ने हिंदी में राष्ट्रीय खेल दिवस की शपथ दिलाई। इस मौके पर ई. प्रभाकरा राव ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के साथ टीम भावना, नेतृत्व और सहयोग को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। नियमित खेल एवं शारीरिक गतिविधियां व्यक्ति को स्वस्थ रखने के साथ कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा, बेहतर समन्वय और उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी बढ़ावा देती हैं। शपथ के बाद अंबेडकर भवन से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी के माध्यम से खेल एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette राष्ट्रीय खेल दिवस के क्रम में केंद्रीय विद्यालय, शक्तिनगर टाउनशिप में साइकिल रैली और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर फिटनेस, खेल भावना और सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा वनिता समाज की सदस्याएं, कर्मचारियों के परिवारजन, यूनियन-एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सिद्धार्थ मंडल के मार्गदर्शन में हुआ।
सितंबर के प्रथम सप्ताह में होंगी खेल गतिविधियां
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कर्मचारियों में खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से सितंबर के प्रथम सप्ताह में विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित करने की योजना भी बनाई गई है। इनके माध्यम से टीम भावना, अनुशासन, आपसी सहयोग और फिटनेस के प्रति जागरूकता को और मजबूत किया जाएगा।