शक्तिनगर, सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में की गई।पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में देखभाल एवं वांछित, वारंटी अभियुक्तों की तलाश के दौरान पांच वारंटी अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette\गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में विनोद बैगा (22) पुत्र लालता प्रसाद, पप्पू कोल (23) पुत्र बाबूराम कोल, लालबाबू कोल (23) पुत्र राम भजन तथा महेश बैगा (25) पुत्र राम खेलावन सभी निवासी चिल्काटाड़, थाना शक्तिनगर शामिल हैं। इसके अलावा पप्पू पनिका (35) पुत्र मंगल पनिका, निवासी जमशीला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल अमृतलाल एवं कांस्टेबल अमन सिंह शामिल रहे।