सहारनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद सहारनपुर में 6, 7 व 8 मई 2026 को पैटी ऑफेन्स की विशेष लोक अदालत तथा 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जनपद न्यायालय के साथ-साथ सभी तहसीलों में भी संपन्न होगा।read more;https://khabarentertainment.in/patriotic-songs-echoed-in-mushaira-and-kavi-mahotsav/
इस संबंध में मंगलवार को जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अम्बर रावत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल त्यागी एवं महासचिव पालम राणा भी उपस्थित रहे।अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्रेय शुक्ला तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज (सीडी) पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रचार वाहन 5 और 6 मई को जनपद की सभी तहसीलों, गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व एवं विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक करेगा। इस अभियान में पीएलवी (पैरालीगल वालंटियर्स) की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम, वैवाहिक वाद (तलाक को छोड़कर), लघु शमनीय वाद, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, एनआई एक्ट, दीवानी वाद, विद्युत अधिनियम, ट्रैफिक ई-चालान, भूराजस्व वाद (केवल न्यायालय में लंबित), बैंक ऋण विवाद तथा अन्य प्रशासनिक मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।उन्होंने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य विवादों का त्वरित, सस्ता और सौहार्दपूर्ण समाधान करना है, जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से फैसला होता है। ऐसे मामलों में कोई अपील नहीं होती और जमा कोर्ट फीस भी वापस कर दी जाती है। उन्होंने अधिवक्ताओं, वादकारियों और आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में भाग लेकर अपने मामलों का निस्तारण कराएं।बताया गया कि 14 मार्च 2026 को आयोजित लोक अदालत में कुल 4,57,310 वादों का निस्तारण किया गया था। इस बार इससे अधिक मामलों के निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।कार्यक्रम के दौरान अपर जिला जज श्रेय शुक्ला और बार एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल त्यागी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए लोक अदालत को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता, न्यायालय स्टाफ एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।