व्यापारियों से मिले सीओ नानपारा, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

Share

 पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) नानपारा चित्रांशु गौतम से उद्योग व्यापार मंडल नानपारा के अध्यक्ष अब्दुल मुसीर सेठ के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने नगर की कानून-व्यवस्था एवं व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।सीओ चित्रांशु गौतम ने व्यापारियों से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या के लिए वे बेझिझक उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर साझा करते हुए कहा कि व्यापारी किसी भी समय फोन या व्यक्तिगत रूप से मिल सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान कराया जाएगा।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/व्यापारियों ने भी पुलिस प्रशासन के प्रति सहयोग का आश्वासन देते हुए नगर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने की मांग की। इस अवसर पर व्यापारियों द्वारा सीओ को बुके भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।मुलाकात के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अब्दुल मुसीर सेठ, तेज प्रकाश अग्रवाल, राजेश भीमराजिका, राजीव गोयल, सुरेश चंद्र साह, आनंद छापड़िया, जीशान, केशव पांडे, हाजी मुन्नन सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
इस मौके पर मौजूद पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए नवागत सीओ चित्रांशु गौतम ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *