नकहा: पर्यावरण दिवस पर ही मेला जमीन के हरे पेड़ों पर चला आरा, ग्रामीणों में आक्रोश

Share
लखीमपुर-खीरी विकास खंड नकहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरसवा में पर्यावरण दिवस के दिन ही पर्यावरण को बड़ा झटका लगा। गांव की मेला की जमीन पर लगे हरे-भरे पेड़ों पर दबंगों ने खुलेआम आरा चलवा दिया।read more:https://pahaltoday.com/man-dies-in-road-accident-in-barhalganj/
ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार सुबह 4-5 लोग आरा लेकर मेला मैदान पहुंचे और एक-एक कर पॉपलर के तीन पेड़ काटने शुरू कर दिए। विरोध करने पर दबंगों ने ग्रामीणों को धमकाकर भगा दिया। देखते ही देखते कई साल पुराने 3 से4 पेड़ काटकर जमीन पर गिरा दिए गए।मेला की जमीन पर अवैध कटानग्रामीण अनुराग ने बताया कि जिस जगह पेड़ काटे गए हैं वह ग्राम सभा की मेला की जमीन है। यहां हर साल रामलीला और मेला लगता है। पेड़ों से छाया मिलती थी। दबंगों ने पंचायत या वन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली। पर्यावरण दिवस के दिन ही पेड़ काटकर पर्यावरण संरक्षण का मजाक बनाया गया है।ग्रामीणों के आरोप ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा पेड़ कटवाए गए  हैं। ग्रामीण ने खंड विकास अधिकारी नकहा और स्थानीय पुलिस चौकी में लिखित शिकायत पत्र देने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *