स्योहारा। सोमवार सुबह से हो रही तेज बारिश के बीच गांव मुकरपुरी में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद पति-पत्नी मलबे में दब गए, जबकि उनकी दोनों बेटियां किसी तरह बाहर निकलकर शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान अलीम और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।जानकारी के अनुसार गांव निवासी वसीम (38) पुत्र रफीक सोमवार सुबह अपनी पत्नी नाजमा (35) के साथ घर में बैठकर नाश्ता कर रहे थे। उनकी दोनों बेटियां नाजिया (17) और आसिया (15) भी घर में मौजूद थीं। इसी दौरान लगातार हो रही तेज बारिश के कारण अचानक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया।मकान गिरते ही वसीम और नाजमा मलबे में दब गए, जबकि उनकी दोनों बेटियां घबराकर शोर मचाते हुए घर से बाहर निकल गईं। बेटियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ग्राम प्रधान अलीम और ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और मलबा हटाकर वसीम तथा नाजमा को बाहर निकाला।दोनों के घायल होने पर ग्रामीण उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और घावों पर पट्टी आदि की गई। उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई गई है।
शाम तक मौके पर नहीं पहुंचे पटवारी
ग्राम प्रधान अलीम ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल पटवारी इकरार को दे दी गई थी, लेकिन उनके अनुसार शाम तक पटवारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।