वन विभाग के पिंजरे कैद हुआ गुलदार 

Share
नांगल सोती । क्षेत्र के सोफतपुर  में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। यह घटना आज सुबह 6 बजे की है। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। खेत स्वामी सुरेश पाल और अन्य ग्रामीणों ने पिंजरे में फंसे गुलदार को देखकर तत्काल वन अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पिंजरे में फंसे गुलदार कों से राजगढ़ वन विभाग के कार्यालय पर ले जाया गया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/वन विभाग के अनुसार, पकड़ा गया गुलदार नर है और उसकी उम्र लगभग 3 वर्ष बताई जा रही है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और गुलदार को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में गुलदार देखा जा रहा था, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। इसी के मद्देनजर वन अधिकारियों ने लगभग तीन चार दिन पहले गुलदार को पकड़ने के लिए सुरेश पाल सिंह के खेत में पिंजरा लगाया था।इस दौरान राजगढ़ वन क्षेत्र अधिकारी देव ऋषि सक्सेना, उपक्षेत्र  वन अधिकारी महिपाल सिंह, वन दरोगा मदनपाल,शिवम कुमार, वनकर्मी जसवीर,पवन,महावीर सिंह,बबलू सिंह और अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *