स्योहारा। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक के बाहर विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए खाताधारकों के साथ कथित अनियमितताओं की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।धरने को संबोधित करते हुए भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौ. गजेंद्र सिंह टिकैत ने आरोप लगाया कि किसान अनीशा नांगली के बैंक खाते से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा अपना फोटो लगाकर करीब एक लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने मांग की कि किसान की निकाली गई धनराशि वापस कराई जाए और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए।किसान नेताओं ने कहा कि इस तरह की घटना सामने आने से किसानों में बैंकिंग व्यवस्था को लेकर रोष है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किसानों के ऋण खातों में सेटलमेंट के नाम पर निर्धारित राशि से अधिक रकम वसूली जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/किसानों ने बैंक से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।धरने के दौरान प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार तथा थाना अध्यक्ष संजय सिंह तोमर मौके पर पहुंचे। किसानों ने दोनों अधिकारियों और बैंक प्रबंधक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं तथा लिखित शिकायत भी सौंपी। किसानों ने बैंक खाते से धन निकासी के मामले की जांच कर वास्तविक दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।नायब तहसीलदार और थाना अध्यक्ष ने किसानों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और किसानों के साथ किसी भी प्रकार का गलत व्यवहार या अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शाम करीब चार बजे भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।धरना-प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार, गजम सिंह, रामचरण सिंह, हिवजुर रहमान, मोहम्मद जमाल, देवराज सिंह, अमित कुमार, पोखर सिंह, सुखबीर सिंह, योगेश ठाकुर, हरिओम यादव, इमरान, मलखान गुर्जर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।