सोनभद्र। एकादश आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में जिला पंचायत संसाधन केंद्र में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने लोकजीवन में स्वास्थ्य संरक्षण और रोगों की चिकित्सा में आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दैनिक जीवन में आयुर्वेदिक जीवनशैली के उपयोग से जुड़े उदाहरण भी साझा किए।कार्यक्रम में आयुर्वेद दिवस के महत्व एवं उद्देश्यों को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें भाषण, निबंध, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर पेंटिंग और रील वीडियो निर्माण में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय, कीर्ति इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ओम प्रकाश कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज, जिला शैक्षणिक प्रशिक्षण संस्थान तथा राजकीय महिला महाविद्यालय रॉबर्ट्सगंज के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने सम्मानित किया। संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विश्वकर्मा, 50 शय्या आयुष चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. ज्योतिर्जय समेत वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। मंच संचालन करते हुए डॉ. अपूर्व प्रियदर्शी ने आयुर्वेद से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम में आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।