33 प्रतिशत महिला आरक्षण लेकर रहेंगे मोदी: सतीश शर्मा

Share

बाराबंकी। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का स्पष्ट संदेश दिया गया और महिलाओं को अधिकार दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखने को मिली। बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाकर मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रयास किया गया था, लेकिन कांग्रेस, सपा सहित अन्य विपक्षियों के विरोध के चलते यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष सहयोग करता तो यह ऐतिहासिक विधेयक पारित हो सकता था। उन्होंने कहा कि जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में राजरानी रावत सहित कई ब्लॉक प्रमुख के रूप में महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं, जो महिलाओं को मिले अवसरों का परिणाम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करती हैं, जरूरत सिर्फ उन्हें अवसर देने की है।read more:https://pahaltoday.com/president-murmu-on-five-day-visit-to-himachal-security-arrangements-tightened-in-the-state/ उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि 40 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खोले गए, 10 करोड़ घरों में शौचालय बनाए गए, 7 करोड़ गरीब परिवारों को आवास दिए गए जिनमें अधिकांश महिलाओं के नाम हैं। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ों गैस कनेक्शन और ‘लखपति दीदी’ योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि संसद में विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जो विरोध किया है, आधी आबादी इस अपमान का बदला  2027 के चुनाव में अवश्य लेगी। इस अवसर पर रचना श्रीवास्तव, रामेश्वरी त्रिवेदी, अलका मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख आरती रावत, लकी सिंह, डीडीसी पूजा सिंह, पूनम कन्नौजिया, शशी सिंह, शांति वर्मा, अंशु वर्मा, सुमन श्रीवास्तव, गुलज़ार बानो, मालती यादव, अर्चना मिश्रा, विजय आनंद बाजपेई, पवन सिंह रिंकू, मनोज वर्मा, वैभव मिश्रा, नीलम वर्मा, सविता रावत, ऋचा सिंह, ऊषा शर्मा, प्रमिला श्रीवास्तव, हरगोविंद सिंह, डॉ विवेक वर्मा, अमरीश रावत, सूरज सिंह, सर्वेश अवस्थी,पवनेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *