बीजेपी कैसे नारी शक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रही है मोदी जी ने आज स्पष्ट कर दिया-मनोज यादव

Share
बीजेपी कैसे नारी शक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रही है मोदी जी ने आज स्पष्ट कर दिया-मनोज यादव
ओपेंद्र कुमार
दुल्लहपुर-गाजीपुर, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के  उत्तर 24 परगना जिले के बारासात से नारी बंधन महिला सशक्तिकरण रैली को संबोधित किया जिसका लाइव प्रसारण देवा गाँव के पंचायत भवन में एलईडी के माध्यम से हुआ और सभागार में उपस्थित नारी शक्ति माताओ बहनों के साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने सुना। जहाँ सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा यह विशाल कार्यक्रम इस बात का साक्षी है कि बीजेपी कैसे नारी शक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रहा है। उन्होंने कहा इतना बड़ा राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करना देशभर में 19 – 20हजार स्थान पर पर महिला समूह एक कार्यक्रम से जुड़े हो यह हिंदुस्तान के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी कल्पना है। जिस अवसर मण्डल अध्यक्ष मनोज यादव  ने कहा की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जितना मान, सम्मान अपने माताओ बहनों के जीवन में आर्थिक उत्थान अनेक योजनाओं का संचालन और उनको शक्ति प्रदान की वह किसी भी सरकार में उनको प्राप्त नहीं हुई ,जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आई सरोज दीदी नें कहा कि आज हमारी माताएं, बहने व्यक्तिगत रूप से खुद सशक्त है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जनधन खाते, उज्जवला गैस, कच्चे मकान से पक्का मकान, इज्जत घर, लखपति दीदी सारी सुविधाएं माताओ बहनों को मोदी सरकार ने दिया है।जो इस देश की आधी आबादी को आरक्षण देने की बात वर्षों से हो रही थी उस महिला आरक्षण विधेयक को भी मोदी सरकार ने पास कराया। आने वाले समय में महिलाएं सशक्त होंगी 543 लोकसभा वाली सीटों में 181 सीट महिलाओं की होगी, जिसमें से एक तिहाई सीट अपनी शोषित वंचित एससी-एसटी माता बहनों के लिए आरक्षित होंगी। हमारी माताएं, बहने आने वाले समय में नारी समाज के उत्थान के लिए, उनके विकास के लिए खुद कानून बनाएंगी यह मोदी की गारंटी है जिस कार्यक्रम में सरोज मिश्रा,मंडल अध्यक्ष मनोज यादव,विजय तिवारी, सरवन सिंह,रविंदर गोड,राजेश शर्मा,ग्राम प्रधान दीपक चौरसिया, मनोज चौहान,मंजीत मद्धेशिया, रमेश प्रजापति,ओम प्रकाश चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *