गाजीपुर जमानियां। क्षेत्र के स्टेशन स्थित बडेसर में बड़ी नहर के सामने कांशीराम आवास के पीछे स्थित कान्हा गौशाला में बेसहारा पशु आश्रय योजना के तहत निराश्रित पशुओं के लिए आधुनिक टीन शेड का निर्माण कराया गया है। इन पक्के शेडों में पशुओं के रहने, चारे-पानी और छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे उन्हें भीषण गर्मी, बारिश और ठंड जैसे प्रतिकूल मौसम से बचाया जा सके।read more:https://pahaltoday.com/pawan-khera-gets-a-setback-from-the-high-court-anticipatory-bail-plea-rejected/गौशाला में लगभग 200 पशुओं की क्षमता के मानक मॉडल पर टीन शेड बनाए गए हैं। इसके साथ ही चारा भंडारण के लिए गोदाम, पानी की चरही, पशु चिकित्सा क्लिनिक तथा कर्मचारियों के लिए आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य न केवल पशुओं की बेहतर देखभाल करना है, बल्कि सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को भी कम करना है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार द्वारा गौशालाओं के आधुनिकीकरण के लिए समय-समय पर करोड़ों रुपये का बजट जारी किया जाता है। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर गौवंशों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टीन शेड की नियमित जांच भी की जाती है तथा आवश्यकता पड़ने पर इसकी क्षमता बढ़ाई जाती है। इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि कान्हा गौशाला में बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय देने के साथ उनके लिए चारे और पानी की समुचित व्यवस्था की जा रही है, जिससे उनके स्वास्थ्य और संरक्षण को प्राथमिकता दी जा सके।