विधायक रामबीर सिंह ने 265 पात्र परिवारों को पात्र गृहस्थी राशन कार्ड वितरित किए 

Share
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। बुधवार को कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने बुधवार को ब्लॉक सभागार, दलपतपुर में आयोजित राशन कार्ड वितरण शिविर में 265 पात्र परिवारों को पात्र गृहस्थी राशन कार्ड वितरित किए। विधायक की जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों तथा मंडल अध्यक्ष मुंडापांडे महेंद्र सैनी एवं मंडल अध्यक्ष दलपतपुर नीरज चंद्रा के पास बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से जमा कराए गए आवेदनों का आपूर्ति विभाग द्वारा विधिवत सत्यापन किया गया। सत्यापन के उपरांत पात्र पाए गए 265 परिवारों को राशन कार्ड प्रदान किए गए।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इस अवसर पर विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा और जनसमस्याओं का समाधान उनकी प्रतिबद्धता है। कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी दीपक वार्ष्णेय, आपूर्ति विभाग के संबंधित अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *