शहीद बाबा शाहमल के 169वें शहादत दिवस पर मेधावियों व खाप चौधरियों का सम्मान

Share
बागपत।1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद बाबा शाहमल का 169वां शहादत दिवस शनिवार को बिजरौल स्थित श्री शाहमल स्मारक इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ से हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक ने आहुति देकर बाबा शाहमल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
हवन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने बाबा शाहमल के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अद्वितीय योगदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा शाहमल ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर देशभक्ति और बलिदान की मिसाल कायम की, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खाप चौधरियों को भी सम्मान देकर उनके योगदान की सराहना की गई। आयोजन संयोजक शाहमल वंशज रमेश फौजी ने अतिथियों का सम्मान कर आभार प्रकट किया। अशोक भूत के संचालन में हुए कार्यक्रम में सुमित चौधरी, जितेन्द्र धामा, कर्नल ब्रहम पाल तोमर, राजू तोमर सिरसली, सुभाष पहलवान, चौधरी रामकुमार, सुभाष नैन, रविन्द्र चौधरी, केप्टन विनोद, देवेन्द्र, विजेन्द्र, विनोद तोमर, उपेन्द्र प्रधान, बवलू, सतबीर, राजीव मान, कुलदीप तोमर,  कृष्णपाल, ओमवीर तोमर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *