नई दिल्ली, । इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप नई दिल्ली के हिन्दी अखबार जनसत्ता के वरिष्ठ पत्रकार अमलेश राजू के परिवार की सबसे छोटी बहन आकांक्षा बिहार राज्य लोक सेवा आयोग की 70 वीं परीक्षा पास कर राज्य कर सहायक आयुक्त का पद पाकर अपने गांव और समाज का नाम रोशन की है। होनहार बिरवान के होत चीकने पात। यह मुहावरा पूरी तरह इस लड़की पर सटीक बैठ रहा है जिसने मेट्रीक परीक्षा में दस सीजीपीए लाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। डीएवी रांची से पढ़ाई करने वाली आकांक्षा की उपलब्धि यही नहीं रूकी बल्कि उसने 12 वीं की परीक्षा में 99 फीसद अंक लाकर तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी के हाथों प्रमाण पत्र प्राप्त किया।read more:https://pahaltoday.com/india-withdraws-from-hosting-cop-33-a-major-signal-in-climate-diplomacy/डीएवी रांची से इंटरमीडिएट में भी 90 फीसद अंक लाने वाली पिता अखिलेश कुमार और मां छाया वर्मा की पुत्री आकांक्षा का छोटा भाई राहुल आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग पास कर इस समय हैदराबाद में पदस्थापित है। मूल रुप से बिहार के मधेपुरा जिला बभनगामा गांव की रहने वाली आकांक्षा के चाचा पत्रकार अमलेश राजू ने कहा कि आकांक्षा उर्फ छोटी ने बिहार लोक सेवा आयोग की 70 वीं परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार की वैसी संतान बनी है, जिसकी उपलब्धि पर उन्हें नाज है। भविष्य में राज्य कर सहायक आयुक्त (स्टेट टैक्स असिसटेंट कमिश्नर ) के पद पर तैनात होकर वह समाज के उस अंतिम व्यक्ति के लिए सेवा करे जिन्हे सरकारी दफ्तर में हमेशा चक्कर खाने पड़ते हैं। विभाग कोई भी हो लेकिन अगर उसके मन में सेवा की भावना हो तो वह हमेशा अच्छा कर समाज की भलाई कर सकती है। अपने दादा स्व भुवनेश्वर लाल दास और दादी विद्या देवी का नाम रोशन करेगी।