कोइरिया टोला दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर बैठक,कमिटी

Share

रक्सौल ,पूर्वी चंपारण शहर के कोइरिया टोला दुर्गा पूजा समिति द्वारा वर्ष 1989 से लगातार समिति एवं नगरवासियों के सहयोग से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समिति के अध्यक्ष अनीश कुशवाहा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई।बैठक में समिति के सभी सदस्यों एवं नगरवासियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान आगामी दुर्गा पूजा को भव्य, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पूजा पंडाल एवं सजावट, प्रतिमा स्थापना, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, प्रसाद वितरण एवं पूजा कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/सदस्यों के को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई और आपसी सहयोग व समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश फ़िया गया। संरक्षक ई जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि दुर्गा पूजा समिति की सदस्यों की पहचान केवल दुर्गा पूजा के आयोजन तक सीमित नहीं है,बल्कि समिति के सदस्य वर्षों से धार्मिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान देते है।इस दौरान समिति द्वारा सर्वसम्मति से संरक्षक,जितेंद्र कुशवाहा ,अध्यक्ष अनिश कुशवाहा ,कोषाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा ,सचिव मनीष कुशवाहा,| संयुक्त सचिव: अविनाश अमन को मनोनिय किया गया। इस अवसर पर समिति , सदस्य श्याम कुमार, रवि रंजन, आकाश कुमार, साहिल, अनुज, अंकित, प्रकाश, अंशु, प्रिंस, राजन, अमित, राजा, मुन्ना, झूलन, अभिराज, करण, रिशु, बादल सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *