हल्दौर। नगर पालिका परिषद हल्दौर में शनिवार को नगर में आ रही पेयजल संबंधी समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्याञके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।इस दौरान नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आ रहे गंदे एवं दूषित पानी की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर की प्रमुख जगहों को चिन्हित कर वहां से पानी के सैंपल लिए जाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई, ताकि पानी की गुणवत्ता की जांच कर समस्या के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके। बैठक में नगरवासियों को पेयजल समस्या से राहत दिलाने तथा गंदे पानी की समस्या के स्थायी निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पालिका प्रशासन द्वारा समस्या के समाधान के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/पालिका प्रशासन ने पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने और नगरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। इस अवसर पर पालिका चेयरपर्सन पति दीपक कुमार, सिविल इंजीनियर यशवंत कुमार, जल निगम मुरादाबाद इंजीनियर गौरव शर्मा, नगर पालिका कर्मचारी अजय मोहन, नौशाद, सभासद राकेश कुमार, रवि कुमार एडवोकेट, खिलेंद्र, अंकुश, सौरभ ,कमल, राजेंद्र, हेमंत पवार, नितिन सैनी,गोविंद, राजीव कुमार राजू, नानक प्रजापति, ललित कुमार, ऋषभ रस्तोगी, वरुण अग्रवाल, मोहित कुमार, ताहिर, बहार आलम, दीपक कुमार उर्फ चानू, शाश्वत रस्तोगी आदि रहे।