एमबीएस अस्पताल के सीएमएस पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप 

Share
भदोही। सामाजिक संस्था डॉ.भीमराव अंबेडकर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस सहित अन्य चिकित्सकों पर भ्रष्टाचार, मरीजों से बदसलूकी और सरकारी सुविधाओं का लाभ न देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश शासन कोread more:https://pahaltoday.com/peace-committee-meeting-concluded-in-the-police-station-premises/पत्र भेज कर किया। इस दौरान शिकायतकर्ता विनोद कुमार सोनकर का आरोप है कि एमबीएस अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। अस्पताल में तैनात संविदा चिकित्सक डॉ.आकाश गुप्ता सहित कुछ संविदा डॉक्टर सप्ताह में केवल दो दिन ही अस्पताल में आते हैं। सुविधा शुल्क लेकर उनकी उपस्थिति पूरी दिखा दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमीशन के चक्कर में चिकित्सकों द्वारा मरीजों को बाहर से दवा, जांच और एक्सरे लिखे जाते हैं। सोनकर ने यह भी आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार उजागर न हो सके, इसके लिए अस्पताल परिसर में वीडियो व फोटोग्राफी पर रोक लगाने वाले नोटिस बोर्ड भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि आम जनता को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का सही तरह से लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *