सीएमओ ने किया लापरवाही में तीन कार्मिकों 7 दिवस का वेतन रोका 

Share
भदोही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.संतोष कुमार चक ने रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला डेरवा व पीएचसी लालानगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने लापरवाही बरतने पर तीन कार्मिकों का 7 दिवस के वेतन भुगतान पर अग्रीम आदेशों तक रोक लगा दिया।read more:https://pahaltoday.com/after-a-fight-between-two-parties-the-road-was-blocked-and-government-work-was-obstructed/इस दौरान सीएमओ सबसे पहले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला डेरवा का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कैंपस के अंदर बड़े-बड़े जंगली घास उगे हुए थे। जिसको देखकर उन्होंने नाराजगी जताई प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। उसके बाद सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालानगर का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सीएमओ के संज्ञान में लाया गया कि स्वीपर विकास व वार्ड बॉय सुनील कुमार मुख्यालय पर निवास बनाकर कार्य नहीं करते हैं। जिसपर सीएमओ ने उनके माह मई का 7 दिवस के वेतन को बाधित कर दिया। उन्होंने दोनों ही कार्मिकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जब तक वे मुख्यालय पर निवास बनाकर कार्य नहीं करेंगे। तब तक माह उनके मई माह के वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा। सीएमओ ने उपकेंद्र अछवर की एएनएम सुषमा भारती को निर्देशित किया गया कि जब तक वह मुख्यालय पर रखकर डिलीवरी नहीं कराएंगी। तब तक उनका माह मई का 7 दिवस का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *