फूलन देवी के शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, समाजवादी नेताओं ने सामाजिक न्याय के संघर्ष को किया नमन

Share
जीपुर। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर शनिवार को तलवल स्थित फूलन देवी प्रतिमा स्थल पर वीर एकलब्य एवं फूलन देवी यादगार समिति के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने पहुंचकर फूलन देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का नेतृत्व सपा नेता सूरज राम बागी ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी ने सामाजिक अन्याय, शोषण और वंचित समाज की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद किया। उनका संघर्ष आज भी सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई लड़ने वालों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।समाजवादी नेता सुजीत यादव ‘साइकिल’ ने अपने संबोधन में कहा कि वीरांगना फूलन देवी ने अपने पूरे जीवन में शोषित, वंचित और गरीब समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनका संघर्ष सामाजिक न्याय, सम्मान और बराबरी की लड़ाई का प्रतीक है। आज जरूरत है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा, समान अवसर और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करें। उनके आदर्श सदैव नई पीढ़ी को अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देते रहेंगे।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव, सदर विधायक जैकिशन साहू, जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेन्द्र यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व डीआईजी बलिकरण यादव, सुजीत यादव ‘साइकिल’, अशोक कुमार बिंद, अमेरिका यादव तथा पुनीता सिंह ‘खुशबू’ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नन्दलाल बिंद एवं श्याम लाल बिंद ने संयुक्त रूप से की, जबकि मंच संचालन रमेश सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर संसद प्रतिनिधि बलराम पटेल, जिला पंचायत सदस्य फेकू यादव, सपा नेता संजय बिंद, अरविंद बिंद, परशुराम बिंद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में समान अधिकार, सम्मान और न्याय की स्थापना के लिए फूलन देवी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूरे परिसर में सामाजिक न्याय और एकता के संदेश गूंजते रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने वीरांगना फूलन देवी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *