छात्र आंदोलन के समर्थन में आए अधिवक्ताओं, सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन

Share
बाराबंकी। देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर, देश भर के कोने-कोने में आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में बाराबंकी के अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जिला अधिकारी कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करके महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सोपा गया। जिसमें प्रमुख रूप से मांग की गई की छात्र, बेरोजगार, किसान, महिला, अधिकारी कर्मचारी, मजदूर विरोधी केंद्र की भाजपा सरकार को बर्खास्त किया जाए, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जेल भेजे जाने, छात्र-छात्राओं पर लाठी चार्ज करके उनके मनोबल को दबाने जानलेवा हमला करने का असफल प्रयास करने वाले।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/तोशी पुलिस कर्मियों एवं अन्य सुरक्षा कर्मियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाए, नौकरी से बर्खास्त किए जाने, नीट नीट पेपर लीक में आत्महत्या करने वाले, जंतर मंतर पर आंदोलन के दौरान शाहीद छात्र-छात्राओं के परिजनों को एक-एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता एवं नौकरी, वन नेशन वन एजुकेशन तत्काल लागू किए जाने, शिक्षा का व्यवसायीकरण रोककर शिक्षा का राष्ट्रीयकरण किए जाने की मांग प्रमुख रूप से की गई। जुलूस एवं विरोध प्रदर्शन की अगुवाई डॉ आंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच के जिला संयोजक आर पी गौतम एडवोकेट, अमित गौतम एडवोकेट, रमेश चंद्र भारती एडवोकेट ने किया, उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समर सिंह एडवोकेट, धीरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, बी एल गौतम एडवोकेट, रामराज यादव एडवोकेट, राहुल मिश्रा एडवोकेट, अनिल कुमार एडवोकेट, लखपति एडवोकेट, अमन वीर एडवोकेट, उत्तम कुमार एडवोकेट, पदम कुमार एडवोकेट, सतीश कुमारएडवोकेट, नरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, मंसाराम चौधरी एडवोकेट, राम सजीवन एडवोकेट, मधु रावत एडवोकेट, कोमल गौतम एडवोकेट, शिव कैलाश एडवोकेट, इकराम खान एडवोकेट, अनीश खान एडवोकेट, नरेंद्र यादव एडवोकेट, आनंद कुमार एडवोकेट, कपिल देव एडवोकेट सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *