कानपुर देहात में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना मंगलपुर पर दिनांक 29.04.2026 को वादी राजेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी मुरली पुरवा, थाना दिबियापुर जनपद औरेया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 108/2026 धारा 108 बीएनएस बनाम 1.निधी देवी पुत्री राजकुमार आदि पंजीकृत किया गया ।read more:https://pahaltoday.com/bulldozer-runs-on-illegal-construction-on-canal-track/
थाना मंगलपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये अभियुक्त आकाश सिंह उर्फ सद्दाम पुत्र रामकुमार सिंह निवासी ग्राम मरहाना थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात हालपता वार्ड न0 18 भोलानगर झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात व अभियुक्ता 2. निधी देवी पुत्री राजकुमार निवासी मुरली पुरवा मजरा लछियामऊ थाना दिबियापुर जनपद औरेया, हाल पता वार्ड नं0 11 सुभाष नगर झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात को दिनांक 01.05.2026 को झींझक रेलवे स्टेशन के विपरीत दिशा खानपुर रोड़ थानाक्षेत्र मंगलपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त/अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया गया ।