नजीबाबाद/बिजनौर। जनपद की थाना नजीबाबाद पुलिस ने महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कड़ा प्रहार किया है। पुलिस टीम ने सामूहिक दुष्कर्म (गलत कार्य), जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे तीन मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इनमें से एक अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।read more:https://pahaltoday.com/after-hearing-the-arguments-of-advocate-girish-srivastava-and-examining-the-file-sufficient-grounds-for-bail-were-found/
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 जून 2026 को एक वादिनी (पीडिता) ने थाना नजीबाबाद में लिखितं तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त मुर्तजा, सुहैल, जैद और बाबी ने उसके साथ जबरन गलत कार्य (दुष्कर्म) किया। जब उसने इस कृत्य का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, इन दरिंदों ने घर में घुसकर वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ भी अत्यंत अश्लील हरकतें कीं।इस गंभीर तहरीर के आधार पर थाना नजीबाबाद में तत्काल मु०अ०सं० 311/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1), 74, 333, 351(2), 115(2) और 9(M)/10 पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई थी।नजीबाबाद पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचे आरोपी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। दिनांक 5 जुलाई 2026 को पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर इस घिनौने अपराध में शामिल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मौ० मुर्तजा पुत्र मौ० साबिर (निवासी: ग्राम कल्हेड़ी, थाना नजीबाबाद), सुहैल पुत्र मौ० असलम (निवासी: ग्राम कल्हेड़ी, थाना नजीबाबाद) मौ० जैद पुत्र लतीफ अहमद (निवासी: ग्राम धनौरा, थाना नजीबाबाद) हैं। गिरफ्तार अभियुक्त सुहैल का खौफनाक आपराधिक इतिहास सामने आया है।पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त सुहैल एक शातिर और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ नजीबाबाद, कीरतपुर और कोतवाली शहर बिजनौर में चोरी, आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार) और गंभीर धाराओं में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। मु०अ०सं० 71/2016 धारा 25 आर्म्स एक्ट (थाना कीरतपुर), मु०अ०सं० 530/2024 धारा 379/411 भादवि (थाना कोतवाली शहर), मु०अ०सं० 199/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट (थाना नजीबाबाद), मु०अ०सं० 316/2024 धारा 392/411 भादवि (थाना नजीबाबाद), मु०अ०सं० 544/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट (थाना नजीबाबाद), मु०अ०सं० 36/2025 — धारा 2(1)(ख)/3(1) (थाना नजीबाबाद)इस सराहनीय और त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री अमित कुमार, निरीक्षक श्री वेदपाल सिंह पुंडीर, उपनिरीक्षक (उ०नि०) श्री अनीस अहमद, कांस्टेबल 1273 सनूज कुमार और कांस्टेबल 2131 सुभाष शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।