लोकसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ किया शहर का निरीक्षण

Share

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को केडीए, निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सीएडी चौराहे पर स्थित अंबेडकर भवन का निरीक्षण कर सुविधाएं विकसित करने, आरपीएस कॉलोनी से दादबाड़ी लिंक को जोड़ने के लिए मुख्य रोड पर सर्किल निर्माण और टीलेश्वर मंदिर चौराहे पर यातायात सुगम बनाने के लिए स्लिप लेन विकसित करने हेतु केडीए को निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/ntpc-singrauli-sets-out-to-realise-the-resolve-of-clean-india/लोकसभा अध्यक्ष ने पुलिस विभाग को वल्लभबाड़ी एवं गुमानपुरा बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए व्हीकल रेस्ट्रिक्शन लागू करने को कहा। इसके साथ बिरला ने बजरंग नगर से 80 फीट रोड तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य करने तथा कोटड़ी तालाब के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में गार्डन विकसित करने हेतु भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त बोरखेड़ा से रेलवे कॉलोनी तक एवं थेगड़ा तक रोड वाइडनिंग, एसपी चौराहे के विकास तथा खाई रोड से रामपुरा तक इलेक्ट्रिसिटी केबल को अंडरग्राउंड करने के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *