बहराइच ( पयागपुर तहसील )l लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान न होने से आक्रोशित लेखपालों का सब्र अब जवाब देने लगा है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर पयागपुर तहसील के लेखपालों ने विनय मिश्र की अगुवाई में तहसीलदार अम्बिका चौधरी को ज्ञापन सौंपकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। संघ ने साफ किया है कि यदि 5 अगस्त तक उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो लेखपाल अतिरिक्त हल्कों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे और केवल अपने मूल हल्के में ही कार्य संभालेंगे तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से लेखपालों ने कई अहम मुद्दे उठाए जिनमे दूर-दराज में तैनात कर्मचारियों के लिए अंतरमंडलीय व गृह जनपद स्थानांतरण का ऑनलाइन पोर्टल फिर से खोला जाए साथ ही स्टेशनरी भत्ते को ₹100 से बढ़ाकर ₹500, वाहन भत्ते को ₹1,500 और विशेष भत्ते को ₹1,000 प्रति माह किया जाए इसके अलावा चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची तुरंत जारी हो।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/और नए लेखपालों के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएं तथा ग्राम सचिवालयों में इंटरनेट, कंप्यूटर, बिजली, पेयजल, शौचालय और अभिलेखों की सुरक्षा के अभाव पर चिंता जाहिर की गई व भूलेख कार्यालयों से संबद्ध (अटैच) लेखपालों को मूल कार्यों के लिए मुक्त करने की मांग उठाई गई ज्ञापन देने पहुंचे संघ के प्रतिनिधियों ने तहसीलदार अम्बिका चौधरी को आगामी 3 अगस्त को आयोजित होने वाले लेखपाल संघ चुनाव की तैयारियों और रूपरेखा के बारे में भी औपचारिक रूप से सूचित किया ज्ञापन देने वालों में लेखपाल पंकज सिंह, पुष्कर तिवारी, कुलदीप तिवारी, अंशुमान मिश्र, नितिन द्विवेदी, आकाश पांडेय, हिमांशु पांडेय सहित बड़ी संख्या में लेखपाल उपस्थित रहे।