गाजीपुर जखनियां । स्थानीय तहसील स्थित बार सभागार में शुक्रवार को दी बार एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष रामदुलार राम एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं के साथ हो रही लगातार घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।स्थिति से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से एक दिन के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अध्यक्ष रामदुलार राम ने कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू न किए जाने से वकीलों में आक्रोश है।read more:https://khabarentertainment.in/minor-molested-after-entering-house-accused-arrested/ उन्होंने सरकार से इस कानून को अविलंब लागू करने की मांग की।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सरकार के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अतुल कुमार को सौंपा जाए।अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रह सकता है।निर्णय के तहत सभी अधिवक्ताओं ने न्यायालय में कार्य से दूरी बनाए रखने का संकल्प लिया और प्रस्ताव को सभी पत्रावलियों पर लागू करने की बात कही गई। इस अवसर पर एडवोकेट नेसार अहमद, रजनीकांत पांडेय, विनोद सिंह, आशीष कुमार, सतीश श्रीवास्तव सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे।