जमीन पर कब्जे के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट और धमकी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद

Share

जीयनपुर/आजमगढ़।  जीयनपुर थाना क्षेत्र में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीयनपुर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 22 जून 2026 को ग्राम कोड़रा निवासी जयहिन्द सिंह पटेल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उनकी भूमि पर पुआल आदि रखकर कब्जा करने का प्रयास किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी और लाठी डंडों तथा अन्य साधनों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के आधार पर थाना जीयनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 271/2026 दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की अतिरिक्त धारा 109(1) भी बढ़ाई गई।पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। अभियान के दौरान उप निरीक्षक जाफर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी कंचन पत्नी साहब पटेल निवासी ग्राम कोड़रा को थाना परिसर से गिरफ्तार किया। इसके बाद दूसरे आरोपी देवेन्द्र सिंह पुत्र केदार सिंह को मोहम्मदपुर कोड़रा स्थित एसएसडी बालिका महाविद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।read more:https://pahaltoday.com/in-which-direction-are-raghav-chadhas-political-steps-moving-he-seems-interested-in-forming-his-own-party/पूछताछ के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा भी बरामद किया, जिसे कब्जे में लेकर साक्ष्य के रूप में सीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3) तथा 109(1) के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी लाटघाट उप निरीक्षक जाफर खान के साथ कांस्टेबल दीनदयाल कुशवाहा, राहुल यादव, दीपक सिंह, महिला कांस्टेबल ममता सिंह तथा आरक्षी विशाल श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *