असम बाढ़ पीड़ितों के लिए किसान सभा ने किया फंड कलेक्शन

Share
भदोही। उत्तर प्रदेश किसान सभा जिला इकाई भदोही द्वारा असम बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए रविवार को सुरियावां बाजार में फंड कलेक्शन किया गया। जहां से कुल 2376 रुपए एकत्रित किए गए।इस दौरान किसान सभा के जिला मंत्री ज्ञानप्रकाश प्रजापति ने कहा कि असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग बेघर हो गए हैं और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ से खेत-खलिहान, घर और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में पीड़ितों को भोजन, कपड़ा और दवाओं की सख्त जरूरत है। जिसके लिए किसान सभा द्वारा फंड कलेक्शन किए जा रहे हैं। उसे असम बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भेज दिया जाएगा। श्री प्रजापति ने सभी से मानवीय आधार पर आगे आकर असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की।
इस मौके पर माकपा के जिला मंत्री भानसिंह मौर्य, अशोक कुमार गौतम, श्रीराम बिंद, बेचूलाल बिंद, रामजीत गौड़ व अब्दुल अजीज आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *