चीनी के थोक-फुटकर प्रतिष्ठानों पर संयुक्त टीम ने की जांच, 

Share
भदोही। डीएम शैलेश कुमार के निर्देश पर रविवार को जनपद में चीनी की उपलब्धता एवं स्टॉक की स्थिति को लेकर संयुक्त टीम ने जांच की। जांच टीम में एसडीएम, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, विपणन निरीक्षक, खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, मंडी समिति व राज्य कर अधिकारी शामिल रहे।इस दौरान टीम ने तहसील ज्ञानपुर के गोपीगंज क्षेत्र में भोलानाथ एंड संस, केशरवानी भंडार, पवन ट्रेडर्स, आरपी ट्रेडर्स, श्री बालाजी एंटरप्राइजेज, रामचंद्र ब्रदर्स, कामता नाथ ट्रेडर्स, शिवम भंडार व न्यू माखन भोग सहित 9 प्रतिष्ठानों की जांच की।
इसके अलावा औराई में प्रकाश ट्रेडर्स और भदोही में प्रमोद किराना स्टोर का निरीक्षण किया गया। जांच में किसी भी प्रतिष्ठान पर निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक नहीं मिला। प्रशासन ने व्यापारियों को निर्देश दिया है कि सभी व्यापारी पोर्टल पर पंजीकरण कर हर शुक्रवार को स्टॉक की स्थिति घोषित करें। साथ ही स्टॉक रजिस्टर, बिल व अन्य अभिलेख दुरुस्त रखें और दुकान पर स्टॉक, दर व जीएसटी नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें। अनियमितता मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि चीनी को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें। जनपद में चीनी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *