पॉक्सो एक्ट के वांछित बालअपचारी को करंडा पुलिस ने लिया अभिरक्षा में

Share
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित एक बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।read more:https://pahaltoday.com/barabanki-festival-will-be-inaugurated-from-april-10/प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज गुरुवार को उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी खिजिरपुर मय हमराह द्वारा थाना करंडा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 88/2026 धारा 64(1), 62, 74, 126(2) बीएनएस एवं 3/4/18 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित बालअपचारी को धरम्मरपुर पुल पर चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर परमेठ पुल के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।पुलिस के अनुसार अभिरक्षा में लिए गए बालअपचारी के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *