कांवड़ियों ने की पुलिसकर्मियों की शिकायत

Share

गागलहेड़ी। कुरुक्षेत्र के कांवड़ियों ने प्रवेश द्वार पर बनी अस्थायी पुलिस चैकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी के व्यवहार की जहां शिकायत की। वहीं बहेड़ी गुर्जर अस्थायी पुलिस चैकी पर पुलिस से मिले सम्मान की सराहना की। कुरुक्षेत्र पेहवा निवासी अभिषेक ने बताया कि जैसे ही उन्होंने अपने साथियो अनुज, विशाल, अरुण व हनी के साथ 51 लीटर व 20 लीटर गंगाजल की कलश कांवड़ लेकर प्रदेश में प्रवेश किया तो पीने का पानी खत्म हो गया।readmore:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/अस्थायी पुलिस चैकी देख वे वहां पानी पीने के लिए चले गए। अभिषेक के अनुसार अस्थायी चैकी पर मौजूद दो पुलिस कर्मियों का व्यवहार तो सही था। लेकिन एक पुलिस कर्मी का व्यवहार सही नही था।  अभिषेक ने बताया कि जैसे ही वे बहेड़ी गुर्जर स्थित अस्थायी पुलिस चैकी पर पहुँचे तो तैनात एसआई नरेश कुमार व कांस्टेबल मंजू कुमार ने सेवा भाव का परिचय देते हुए उन्हें चाय-नाश्ता कराया। यात्रा के दौरान विश्राम कर रहे कांवड़ियों की पुलिसकर्मियों ने देखभाल भी की और उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। कांवड़ियों ने पुलिस के इस मानवीय व्यवहार की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *