गोरखपुर के बड़हलगंज में बुधवार को वित्त विहीन प्रबंधक फाउंडेशन (पंजी.) ने एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा वेद प्रकाश राय का संघ के संरक्षक डॉ. बिपिन शाही के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्र के सिधुआपार स्थित सेंट जेवियर प्ले स्कूल, गुरुकुल भवन में आयोजित हुआ।समारोह को संबोधित करते हुए वेद प्रकाश राय ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग प्रदेश भर में बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और सभी का स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित हो।read more:https://khabarentertainment.in/the-birth-anniversary-of-the-constitution-maker-was-celebrated-in-ward-number-18-of-the-city/ इस अवसर पर वित्त विहीन प्रबंधक फाउंडेशन के संस्थापक जय प्रकाश मिश्र ने संयुक्त सचिव के समक्ष जूनियर स्तर तक संचालित निजी विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं को रखा। उन्होंने एक वर्ष की अस्थायी मान्यता के बजाय स्थायी मान्यता देने, विद्यालयों के मानकों को सरल बनाने और यू-डायस पोर्टल पर स्कूलों के अधिकारों को बढ़ाने की मांग की।कार्यक्रम में गुरुकुल संस्थान समूह के प्रबंधक डॉ. बिपिन शाही ने अतिथियों का स्वागत किया। वित्त विहीन प्रबंधक फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया।इस अवसर पर शैलेंद्र शर्मा, राजेश सिंह, सुनील सिंह, सर्वेंद्र दुबे, विजय गौड़, नागेंद्र शाही, रवि शंकर मिश्रा, सतीश शाही, कप्तान सिंह, सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल आशुतोष सोनी, शिक्षिका अनुष्का सुब्बा, स्निता सुब्बा, कुमकुम शालिनी, कमलेश मिश्रा, हिमांशु त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।