डीएम की अध्यक्षता में गठित पत्रकार स्थाई समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह विशेष आमंत्रित सदस्य नामित

Share
बिजनौर । जनपद  में प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से गठित जिलास्तरीय पत्रकार स्थाई समिति में बड़ी उपलब्धि सामने आई है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जनपद बिजनौर इकाई के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पुत्र बलिराम शर्मा सेवानिवृत अध्यापक निवासी ग्राम खेड़ा हल्दौर जनपद बिजनौर को इस महत्वपूर्ण समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस निर्णय से जिले के प्रशासनिक और पत्रकार गलियारों में सकारात्मक संदेश गया है। पूर्व की व्यवस्थाओं के तहत आयोजित होने वाली पत्रकार स्थाई समिति की बैठकों में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा जिला सूचना अधिकारी एवं चार मान्यता प्राप्त पत्रकार मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/इस समिति का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना, प्रेस और प्रशासन के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान को सुलभ बनाना तथा पारस्परिक समन्वय से सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार करना है। समिति में ग्रामीण पत्रकारों के प्रतिनिधि के तौर पर जितेंद्र सिंह को शामिल किए जाने से दूर-दराज के क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की आवाज भी प्रशासनिक पटल पर मजबूती से उठ सकेगी।पत्रकार स्थाई समिति में जितेंद्र सिंह का नाम सम्मिलित होने की खबर मिलते ही ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री डॉ नरेश पाल सिंह एवं मंडल अध्यक्ष डॉ भानु प्रकाश वर्मा आदि दर्जनों पत्रकारों , विभिन्न पत्रकार संगठनों, ग्रामीण व शहरी संवाददाताओं एवं गणमान्य लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया है। पत्रकारों का मानना है कि जितेंद्र सिंह के अनुभव और कुशल नेतृत्व से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि जिला प्रशासन और मीडिया के मध्य प्रगाढ़ संबंध स्थापित करने में भी यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *