कायमगंज फर्रुखाबाद भारतीय कृषक एसोसिएशन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों को आ रही जमीनी स्तर की परेशानियों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि कायमगंज क्षेत्र के किसानों को खाद की किल्लत, महंगे दामों पर बीज व कीटनाशक मिलने तथा फसल की उचित कीमत न मिलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मिलावटी दवाओं के कारण किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि बाजार में घटिया व नकली दवाएं धड़ल्ले से बिक रही हैं, जिनकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा किसानों को समय पर उचित खाद उपलब्ध कराने और फसल का उचित मूल्य दिलाने की मांग भी की गई।read more:https://pahaltoday.com/traders-met-the-dm-regarding-various-problems-and-submitted-a-memorandum/ज्ञापन में आवारा पशुओं की समस्या को भी गंभीर बताया गया है। किसानों का कहना है कि आवारा पशु खेतों में घुसकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।अंत में प्रशासन से आग्रह किया गया कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।