प्राचीन जाहरदीवान नौमी मेला के कार्यालय का उद्घाटन

Share
शेरकोट । मेले आपसी भाईचारे व हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक है, उक्त विचार पूर्व विधायक डाॅक्टर इन्द्रदेव सिंह ने नगर के मोहल्ला शेखान में लगने वाले प्राचीन जाहरदीवान नौमी मेला के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद अपने सम्बोधन में व्यक्त किए।इस अवसर पर अपने सम्बोधन में पूर्व विधायक डाॅक्टर इन्द्रदेव सिंह ने शेरकोट के गंगा जमुनी तहजीब पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शेरकोट के दोनो समुदाय के व्यक्ति एकदूसरे के त्योहारो को आपस में मेलजोल के साथ मनाते है तथा एकदूसरे के त्योहारो को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने में एकदूसरे का सहयोग भी करते है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/उन्होंने मेला कमेटी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि मेले की व्यवस्था को देखकर मन प्रसन्न हुआ, जिसके लिए शेरकोट नौमी मेला कमेटी के पदाधिकारी बधाई के पात्र है। अपने सम्बोधन में उन्होने मेलो को देश की सांस्कृतिक विरासत बताया। कार्यालय उद्घाटन से पूर्व जाहरदीवान नौमी मेला कमेटी की ओर से डाॅक्टर इन्द्रदेव सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। नौमी मेला कमेटी के द्वारा पूर्व विधायक डाॅक्टर इन्द्रदेव सिंह का मेले में पधारने तथा कमेटी का मनोबल बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर जाहरदीवान नौमी मेला कमेटी के अध्यक्ष कामेश्वर राजपूत, मेला कमेटी संयोजक रणजीत सिंह उर्फ़ दारा, संजीव राजपूत, प्रदीप यादव, पदम सिंह चौहान, डेविड चौहान, जयप्रकाश सैनी, तेजवीर सिंह चौहान, वीरेन्द्र कुमार उर्फ मुनीम जी, बाबर भाई, जमाल सिद्दीकी, फराज़ शेख, जयवीर चौहान, नरेन्द्र सिंह व गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *