नगीना । जन सुनवाई में लापरवाही बरतने के कारण पुलिस अधीक्षक के के विश्नोई ने नगीना के थाना प्रभारी विकास कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। जनसूचना सेल के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को नगीना थाना कोतवाली का नया एसएचओ बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक बिजनौर कार्यालय से शुक्रवार की शाम जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक के. के. विश्नोई ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने कर्तव्यों व दायित्वों के निर्वाहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या स्वेच्छाचारिता न बरतें।अन्यथा दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।