नहटौर । भारतीय जनता पार्टी की पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ रचना पाल ने शनिवार को नहटौर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का तूफानी दौरा किया । तथा जनसंपर्क कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया । उन्होंने ग्राम मिलक मुकीमपुर, मनकुआ, दौलतपुर सुक्खा, शेखपुरा मुक्ता एवं शेखपुरा पत्था में घर-घर जाकर लोगों का हाल-चाल जाना और आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।जनसभाओं को संबोधित करते हुए डॉ रचना पाल ने केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संगठनात्मक ‘सरल ऐप’ (Saral App) के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इसके माध्यम से सरकार की योजनाओं व पार्टी गतिविधियों से जुड़ने के तरीके बताए।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/डॉ रचना पाल ने क्षेत्रवासियों से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास और सुशासन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना आवश्यक है।कार्यक्रम के अंत में उन्होंने जनसंपर्क अभियान में भारी संख्या में जुटी मातृशक्ति, युवाओं और सम्मानित ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अरविंद चौधरी, अंकुर चौधरी, मनोज कुमार, तुषार चौधरी, डॉ. निपेंद्र, महेंद्र पाल सिंह एवं विपिन कुमार सहित कई प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ReplyForward