भेटुआ/अमेठी। जनपद के भेटुआ विकासखंड के अंतर्गत गैरिकपुर क्षेत्र के परशुरामपुर पूरे हरिराम तिवारी का पुरवा में बारात घर के लिए निर्धारित जमीन पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर खेती किए जाने का मामला सामने आया है। क्या प्रशासन की अनदेखी के चलते सार्वजनिक उपयोग की जमीन निजी खेती में तब्दील हो गई है?
ग्रामीणों—रवि सिंह, विक्की सिंह, जगत सिंह, अजय सिंह, राकेश तिवारी, विकास तिवारी, दीपक तिवारी, डॉ. कप्तान तिवारी, कमलेश तिवारी, चंद्रभान तिवारी, भवानी प्रसाद तिवारी, संदीप यादव, दरोगा यादव, राजेश यादव, राधेश्याम यादव, महेश, जगन्नाथ, राधे सहित दर्जनों लोगों—ने आरोप लगाया कि उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती की जा रही है। क्या बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है?ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब तक ग्रामीणों को सिर्फ वादों से ही संतोष करना पड़ेगा?read more:https://khabarentertainment.in/detailed-information-given-about-chief-minister-kanya-sumangala-yojana/
ग्रामीणों ने मांग की है कि कब्जा हटाकर बारात घर का निर्माण कराया जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों में सुविधा मिल सके।