बाराबंकी। महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद में निरन्तर जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। राज्य सरकार की विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया गया। जनपद में महिला कल्याण विभाग के मुखिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह के निर्देशन में स्कूल, कालेजों में शिक्षणरत छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बाबत जागरूक किया गया। बताते चलें कि नवाबगंज तहसील क्षेत्र मे ग्वारी रोड स्थित सत्यनाम विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे उपस्थित बालिकाओं को सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार व प्रियंका रावत द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।read more:https://pahaltoday.com/get-as-many-cases-resolved-as-possible-within-the-time-limit-dm/
इस योजना के माध्यम से छः चरण में मिलने वाली धनराशि की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य को जानकरी हेतु जिला प्रोबेशन कार्यालय, महिला कल्याण विभाग की समस्त कल्याणकारी योजनाओं की बुकलेट दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाएं व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।